{"_id":"5e7648ce8ebc3e769e487479","slug":"oyher-fatehpur-news-knp551741485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे तक आधे शहर में बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे तक आधे शहर में बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आंधी और बारिश के कारण शहर की आधे से अधिक आबादी में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। मध्य रात्रि से दोपहर एक बजे तक लोग पानी के लिए भटकते रहे। बिजली की गड़बड़ी ठीक होने के बाद जलापूर्ति शुरू हो पाई।
शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से शहर में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। कई स्थाइंसूलेटर पंचर हुए, तो कई स्थानों पर तार लूटकर सड़कों पर फैल गई। ऐसे में विभाग को शट डाउन लेकर आपूर्ति काटनी पड़ी। इस तरह से शहर के आवास विकास कालोनी, आबूनगर, राधानगर, अशोओनगर, देवीगंज, गंगानगर कालोनी, शादीपुर, नहर कालोनी, आदर्शनगर, सिविल लाइन समेत आधे से अधिक शहर में बिजली
आपूर्ति बंद होने के कारण पूरे घंटे आपूर्ति बाधित रही। सुबह बिजली कटौती कऌे कारण लोगों को सुबह पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। नौकरी पेशा करने वालों स्नान आदि के लिए दर-दर भटकना पड़ा। दोपहर तक हैंडपंपों में पानी के लिए लोग मारामारी करते रहे। दोपहर एक बजे गड़बड़ी ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति पटरी पर आ पाई।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मध्य रात्रि से सुबह साढ़े सात बजे तक बूंदाबांदी शुरू होने के कारण गड़बड़ी ठीक करने में बाधा पड़ी। बूंदा बांदी बंद होने के बाद लाइनमैनों ने पोलों में चढ़ इंसूलेटर बदलने और तार जोडने का काम प्रारंभ किया। तब जाकर दोपहर एक बजे आपूर्ति शुरू हो पाई।