फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Outsourced operators will get contract status, 37 employees will benefit

Fatehpur News: आउटसोर्स परिचालकों को मिलेगा संविदा का दर्जा, 37 कर्मचारियों को लाभ

Mon, 05 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Outsourced operators will get contract status, 37 employees will benefit
फतेहपुर। रोडवेज में कार्यरत आउटसोर्स परिचालकों को संविदा पर समायोजित किया जाएगा, जिनके सेवाप्रदाताओं की अनुबंध अवधि 31 अक्तूबर को पूरी हो रही है। इस व्यवस्था का लाभ करीब 37 परिचालकों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक आउटसोर्स परिचालकों को 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता था। संविदा पर आने के बाद यह दर बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगी। हालांकि संविदा पर समायोजन के लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा। भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से वापस किए गए परिचालकों को सीधे संविदा पर समायोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम के निर्णय से लंबे समय से आउटसोर्स व्यवस्था में काम कर रहे परिचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। पात्रता और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर समायोजन की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि पात्र आउटसोर्स परिचालकों को शासन के निर्देशों के अनुसार संविदा पर समायोजित किया जाएगा। निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed