फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTS Scheme Arrears Get Second Chance

Fatehpur News: ओटीएस योजना के बकायेदारों को मिला दोबारा मौका

Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
OTS Scheme Arrears Get Second Chance
फतेहपुर। जनपद 19,934 बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, जो ओटीएस योजना 2024-25 में पंजीकृत होने के बाद समय से एकमुश्त या किश्त की राशि जमा नहीं कर पाए थे। अब उन्हें फिर से मौका दिया गया है कि वह योजना का लाभ उठाकर बकाया राशि जमा कर सकते हैं। प्रबंध निदेशक के कार्यालय से जारी पत्र के अनुक्रम में ओटीएस योजना की छूट 31 जुलाई तक प्रभावी कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को कुल 4.05 करोड़ रुपये की छूट का लाभ दिया जा रहा है। निर्धारित समय पर भुगतान न करने के कारण पहले दी गई छूट में शामिल अधिभार की राशि अब फिर से बिलों में जोड़ दी गई है। लेकिन ऐसे उपभोक्ता अभी भी ओटीएस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वह 31 जुलाई तक छूट में मिले लाभ का 10 प्रतिशत या न्यूनतम 1000 रुपये (जो भी अधिक हो) जमा कर देते हैं। अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल ने बताया कि समय पर अपने बकाया और किश्तों का भुगतान करें। इससे बिजली कनेक्शन की सुविधा बनी रहे और अतिरिक्त आर्थिक भार से बचा जा सके।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed