फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bulldozers action on the gangster in Fatehpur, the house was built in place of the temple

गैंगस्टर पर बुलडोजर की कार्रवाई: लूट के बाद किशोरी से किया था दुष्कर्म, मंदिर की जगह पर बना रखा है मकान

Tue, 20 Dec 2022 12:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

जिले में दर्ज लूट और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी गैंगस्टर पप्पू और उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अब पुलिस उस की संपत्ति कुर्क करने और बुलडोजर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Bulldozers action on the gangster in Fatehpur, the house was built in place of the temple
आरोपी गैंगस्टर के इसी मकान पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में लूट के बाद किशोरी संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के मकान पर बुलडोजर चलेगा। उसका घर मंदिर परिसर की जमीन पर बना है। गैंगस्टर और उसके पिता, बाबा का अपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि अपराधी होने की वजह से गैंगस्टर और उसके परिवार का गांव में भय और आतंक का माहौल है। इसी वजह से किसी ने अतिक्रमण की शिकायत भी नहीं की है। पुलिस ने सोमवार को मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिसंबर को परिवार को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। एक बदमाश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर पप्पू यादव और उसके साथी मुकीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर पप्पू यादव रहिमालनपुरवा गांव का रहने वाला है। हिस्ट्रीशीटर पप्पू यादव के पिता मान सिंह और बाबा पर थाने में कई मुकदमे हैं। पिता और भाई अभिमन्यु उर्फ पुन्नू भी हिस्ट्रीशीटर है। अपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण गांव में परिवार की दहशत है।

इसके चलते रहिमालन बाबा मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा कर गैंगस्टर ने दो मंजिला मकान बनवाया है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। हिस्ट्रीशीटर ने अतिक्रमण कर रखा है। इसकी सूचना राजस्व टीम को दी गई है।

गांव में राजस्व और पुलिस की टीम मंगलवार को जाएगी। मौके की पैमाइश के बाद परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त किया जाएगा।

भांजा नहीं तीसरा साथी भाई निकला
पुलिस की जांच में लूट और दुष्कर्म की घटना में शामिल तीसरा साथी पप्पू का भांजा नहीं भाई निकला है। मुठभेड़ के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पप्पू यादव ने घटना में भांजे अभिषेक यादव का नाम कबूला था। पुलिस की जांच में उसका कोई भांजा नहीं निकला। पुलिस ने भाई अभिमन्यु उर्फ पुन्नू को नामजद किया है। 

कोर्ट में पीड़ित किशोरी ने दर्ज कराए बयान
गैंगस्टर पप्पू यादव ने लूट के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया था। मामले में विवेचक गोविंद सिंह चौहान ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण और पुलिस के बयान के बाद सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।

बता दें कि फरार गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर पप्पू को साथी समेत पुलिस ने मुठभेड़ में पकडा़ था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। वहीं, बदमाशों का तीसरा साथी फरार है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिसंबर को लूट के बाद किशोरी से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed