फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

विवाहिता की हुई मौत दहेज हत्या का आरोप

Tue, 04 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। शहर के राधानगर इलाके में महिला की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के झाल तिराहा निवासी शिवपूजन गुप्ता की बेटी संगीता उर्फ शालू (25) की शादी पांच साल पहले राधानगर निवासी कृष्णदत्त के बेटे शैलू गुप्ता के साथ हुई थी। पिता शिवपूजन ने बताया कि बेटी से रात करीब दस बजे मोबाइल पर बातचीत हुई थी। बेटी ने रक्षाबंधन पर आने की बात कही थी। करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष का फोन आया कि बेटी की मौत हो गई है। बेटी तीन माह की गर्भवती थी। शिवपूजन का आरोप है सास सुमन, ससुर, पति, देवर बीनू दहेज की मांग के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। बेटी का एक तीन साल का बेटा है। एक साल पहले ससुराल पक्ष की लापरवाही से बीमारी के कारण नातिन की भी मौत हो गई थी। घटना से शालू की मां गीता बहन प्रीति और भाई उमेश का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन

उधर, पति शैलू ने बताया कि मां सुमन मामा को राखी बांधने रविवार को गई थी। उनका लौटते समय कार की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। उनके सिर में चोट आई थी। घर में मां को देखकर शालू बेहोश हो गई थी। उसकी हालत बिगड़ी देखकर जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राधानगर चौकी इंचार्ज संगम लाल प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed