{"_id":"5f076aa28ebc3e6374562ac5","slug":"other-fatehpur-news-knp5703068178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली छोटी बहन की मौत बड़ी समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली छोटी बहन की मौत बड़ी समेत चार झुलसे
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। धान रोपाई कर घर लौट रहे छह लोगों पर बारिश के दौरान बुधवार शाम बिजली गिर गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन समेत पांच लोग झुलस गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने झुलसे लोगों को भर्ती किया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के तलकापुर गांव निवासी धर्मपाल की बेटी निर्मला (15), बड़ी बहन उर्मिला (16), इनके पड़ोसी इंदल की पत्नी अनीता देवी (27), ऊदल (35) और उसकी बेटी गुड़िया (16), विशाल पासवान की पत्नी संपतिया (65) धान रोपने गए थे। हथगाम थाने के चंपतपुर बस्ती का पुरवा में एक किसान के खेत में काम खत्म होने के बाद पैदल लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश चालू हो गई। बारिश के दौरान ही बिजली गिरने में सभी
लोग चपेट में आ गए। खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रास्ते में सभी बेहाल हालत में पड़े थे। हथगाम पीएचसी से डाक्टर ने संपतिया को भर्ती किया। बाकी की हालत बिगड़ी देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डाक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। उर्मिला, अनीता, ऊदल, गुड़िया को भर्ती किया गया। निर्मला के पिता धर्मपाल मजदूरी करते हैं। उसकी मां राजरानी का हाल बेहाल हो गया। परिवार में निर्मला के दो बड़े भाई शिवबरन, पन्नालाल हैं। वह भी मजदूरी करते हैं। तीन बहनों में निर्मला सबसे छोटी थी। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार को दैवीय आपदा का लाभ मिलेगा।