{"_id":"5f0769f68ebc3e638a7f3b8f","slug":"other-fatehpur-news-knp5703062136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी को पीटकर शौहर ने बोला तीन बार तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी को पीटकर शौहर ने बोला तीन बार तलाक
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर प्रताड़ित किया। पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने बंधक बनाकर रखने और बेटी को छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खेलदार मोहल्ला निवासी स्व. शौकत अली की बेटी फातिमा जेहरा उर्फ रीना फातिमा (32) का निकाह 11 अक्तूबर 2014 को चकेरी के एक युवक के साथ हुई थी। पांच लाख का दहेज मां-भाइयों ने दिया था। निकाह के बाद ससुरालीजनों ने दो लाख रुपये कम देने की बात कही और मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। चौथी में विदा होकर मायके आई। मायके में सारी बात बताई। रीना बताया कि परिजनों ने समझा बुझाकर शांत किया। दहेज की मांग पर ससुराल पक्ष अड़े रहे। उसके भाई आमिर ने 17 अक्तूबर 2019 को बैंक से एक लाख रुपये निकाले और दूसरे दिन ससुराल में पति को दे दिए। लेकिन एक लाख रुपये की बात कहकर ससुराल में उसके साथ फिर मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान पति की कुछ गलत हरकतों का पता लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। एक जुलाई को ससुरालीनाजें ने उसकी पांच साल की बेटी को छीनकर पीटा। पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। उसे गोदाम में बंद कर भूखा रखकर मारने की साजिश की गई। किसी तरह से जान बचाकर फूफा के घर पहुंची। मायके पक्ष को लेकर सदर कोतवाली आई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।