फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

सबमर्सिबल का तार ठीक करते समय करंट से दुकानदार की मौत

Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
जोनिहा (फतेहपुर)। सबमर्सिबल पंप का कटा तार ठीक करते समय दुकानदार करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान नर्सिंग होम में सांसें थम गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बा निवासी राजेंद्र गुप्ता उर्फ राजू का बेटा सत्यम (27) बुक स्टाल संचालक था। घरेलू सबमर्सिबल पंप का तार कई जगह से कट गया था। गुरुवार रात को बिजली चली जाने के बाद तार ठीक कर रहा था। करंट से बचाव के लिए तार को प्लास्टिक पाइप में डालते समय बिजली आ गई। कटे तार के करंट से वह चिपक गया। करंट से झुुलसता देखकर परिजनों ने आपूर्ति बंद की। उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन सीएचसी लेकर गए। डाक्टरों ने रेफर किया। परिजनों ने शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान सांसे थम गईं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मां चंद्रकुमारी बड़े बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं। उससे छोटे दो भाई शुभम, सत्यम हैं। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने हादसे की सूचना दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed