{"_id":"5efe319d8ebc3e431d5dc8fa","slug":"other-fatehpur-news-knp568948795","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के समय पड़ा दुल्हे को दौरा लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के समय पड़ा दुल्हे को दौरा लौटी बारात
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव में गुरुवार को विदाई के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस दौरान लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हुई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव में बुधवार को एक युवती बरात कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र से आई थी। धूमधाम से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। फिर शादी की रस्में हुईं। गुरुवार की सुबह बरात की विदाई हो रही थी तभी दूल्हे को मिर्गी दौरा पड़ गया। यह देखकर वर व वधू पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन सहम गई। दूल्हे के मुंह से झाग निकल रहा था। जब दूल्हे को होश आया, तो दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस बीच वर और वधू पक्ष के लोग काफी देर आपसी सुलह समझौता करने में लगे रहे, लेकिन बाद में बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
--
जहर खाने से किशोरी की मौत
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली निवासी जगत नारायण की बेटी कामिनी (16) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय कामिनी की रास्ते में मौत हो गई।