{"_id":"5ef8e5388ebc3e42c0412b17","slug":"other-fatehpur-news-knp568159992","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के कारोबार के बीच बना %कंटेंनमेंट एरिया%, उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के कारोबार के बीच बना %कंटेंनमेंट एरिया%, उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नगर पंचायत खागा के कारोबार की रीढ़ कही जाने वाली जीटी रोड और उससे जुड़ी कई प्रमुख बाजारों के बीच माहेश्वरी मार्केट में कोरोना संक्रमण मिलने से दहशत का माहौल है। पुलिस ने देर रात तक जीटी रोड सहित सभी प्रमुख बाजारों को जाने वाली सड़कों को सील करके दुकानें बंद करा दी है। आने वाले 21 दिनों तक बाजार बंद रखने को कहा गया है।
माहेश्वरी मार्केट के एक 35 साल के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि शनिवार को हुई है। फिलहाल युवक कानपुर में इलाज करा रहा है। परिवार के कुल छह लोगों को जांच के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने शनिवार की रात सबसे पहले माहेश्वरी मार्केट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। सभी को बताया गया कि 21 दिन तक कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा। रात में ही चौक चौराहे और जीटी रोड सील कर दिया गया है। पुलिस ने जीटी रोड की कपड़ा बाजार, लोहाई मंडी, सुपर मार्केट, सर्राफा बाजार, चूड़ी वाली गली और गल्ला मंडी बंद हुई हैं।
उधर, जीटी रोड सील होते ही अब कानपुर की ओर से कस्बे के अंदर आने वाले वाहन बस स्टैंड से नौबस्ता रोड की ओर जाएंगे। प्रयागराज की ओर से बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहन नौबस्ता बाईपास की ओर से अंदर आएंगे और बस स्टैंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बीच कस्बे में कोरोना संक्रमण को लेकर अफसरों ने खागा के लोगों को चेताया और बाजार बंद कर सहयोग की अपील भी की। बावजूद इसके जीटी रोड की कपड़ा बाजार के शटर आधे खुले रहे और संचालक बाहर कुर्सी डालकर ग्राहकों को बुलाते नजर आए। पुलिस को आते देख कारोबारी चंद मिनट के लिए अंदर जाते और शटर बंद कर देते। पुलिस के जाते ही शटर आधा खुल जाता और कुर्सी फिर बाहर आ जाती।
कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी कोरोना हॉट स्पॉट जोन में है। यहां रोजाना ही लोग गैस लेने के लिए आते है। रविवार को बंदी होती है इसलिए रविवार को भीड़ नहीं लगी। हालांकि एजेंसी की ओर से सभी ग्राहकों को होम डिलीवरी देने का भरोसा दिलाया गया है।