फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

प्रेमी संग दुल्हन ने खाया जहर बाद में फांसी लगा दी जान ......

Sun, 28 Jun 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
other
खागा (फतेहपुर)। बरात आने के बाद दुल्हन ने प्रेमी संग पुराने घर में जहर खा लिया। इसके बाद दुल्हन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जहर खाने के बाद घर चला गया। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। हालत में सुधार है। घटना के बाद बराती जनवासे से लौट गए। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शुक्रवार शाम बरात आई थी। परिजन स्वागत में जुट गए। अचानक दुल्हन गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शव पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर बराती जनवासे से लौट गए। कुछ देर में पता चला कि मोहल्ले के एक युवक ने जहर खाया है। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। युवक के करीबी लोगों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। एक साथ जहरीला पदार्थ खाया है। युवक जहर खाने के बाद घर पहुंचा गया था। उधर, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed