फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

छह और कोरोना पॉजिटिव निकले

Fri, 26 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। जिस तेजी से संक्रमित मामले आ रहे हैं उससे स्वास्थ्य महकमे की भी नींद उड़ गई है। बुधवार को छह केस सामने आने के बाद गुरुवार को भी छह कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से तीन मामले अकेले शहर के हैं, जबकि तीन लोग प्रवासी हैं।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में सबसे पहला कोरोना संक्रमित मरीज प्रवासी के तौर पर पाया गया था। इसके बाद शहर की सुंदर नगर कॉलोनी में एक साथ जिस तरह से छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले और फिर गुरुवार को एक बार फिर सुंदर नगर कॉलोनी के ही दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ा दी है। इनके अलावा शहर के जोसियाना मोहल्ले का रहने वाला एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। थरियांव का रहने वाला एक युवक 19 जून को मुंबई से लौट के आया था। गाजीपुर सीएचसी के टिकरी गांव का रहने वाला युवक 20 जून को राजस्थान से लौटा था। इसी तरह हथगाम सीएचसी के बड़हा गांव का एक युवक 20 जून को ही दिल्ली से लौटा था। इन तीनों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट गुरुवार को आई है।
विज्ञापन

अब तक भेजे गए सैंपल- 4110
प्राप्त रिपोर्ट- 3698
आज प्राप्त रिपोर्ट- 55
आज के कोरोना पॉजिटिव संख्या- 6
कुल एक्टिव कोरोना केस- 27
डिस्चार्ज केस- 98
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed