फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

जमीन विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Wed, 24 Jun 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
OTHER
थरियांव (फतेहपुर)। जमीन के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों के निर्माण ढहाने के बाद बवाल हो गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई। बलवे के बाद कई लोग बाइकें छोड़कर भाग निकले। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग मामूली रूप से घायल हुए। दोनों पक्षों तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना असोथर थाना क्षेत्र के सातोंजोगा गांव में हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह के घर के सामने जमीन पर गुलाब सिंह निर्माण करा रहे हैं। जमीन का कुछ हिस्सा आबादी और ग्राम समाज का है। धीरेंद्र पक्ष ने रास्ते में कब्जे का गुलाब सिंह पक्ष पर आरोप लगाया था। मामले में पक्षों के बीच थाने में रविवार को पंचायत हुई थी। समझौते में गेट कुछ दूरी पर लगाने की बात तय हुई। गुलाब सिंह पक्ष ने दीवार और गेट दोपहर को लगाया। दोनो पक्षों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। मारपीट, फायरिंग पथराव से ग्रामीणों में अफरा तफरी फैल गई। दहशत का माहौल हो गया। दोनों पक्षों के बवाल में भगदड़ मच गई। एक पक्ष के कई लोग बाइकें छोड़कर भाग निकले। गुलाब सिंह की पत्नी मिथलेश कुमारी ने बताया कि वह अपनी जगह पर गेट लगा रहे थे। तभी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह का बेटा राहुल सिंह,राजा सिंह, योगेंद्र सिंह करीब 12-13 बाहरी लोगों के साथ हमला किया। उन लोगों के साथ मारपीट की। लाइसेंसी बंदूक और तमंचों से कई राउंड फायरिंग की। दीवार गेट ढहा दिया। उसके बेटे राजकरन सिंह को भी लाठी डंडे से मारापीटा। उधर, धीरेेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समझौते के बाद गलत जगह पर गेट लगाया था। विरोध करने पर गुलाब सिंह पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और पथराव किया। दरवाजे पर हवाई फायरिंग की गई। ग्रामीणों की सूचना पर असोथर, थरियांव पुलिस पहुंची। असोथर पुलिस धीरेंद्र पक्ष को थाने ले गई। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए है। फायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
आग लगाने की धमकी सुन घर में नहीं घुसी पुलिस
एक पक्ष धीरेंद्र प्रताप के घर में पुलिस ने घुसने की कोशिश की। घर में पुलिस को कई लोगों के छिपे होने की आशंका थी। घर से अंदर से एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस करीब एक घंटे तक घर के बाहर मौजूद रही। घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed