फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

मंडी परिसर में टैक्स लगेगा, बाहर अनाज की खरीद-फरोख्त होगी टैक्स फ्री

Mon, 15 Jun 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। केंद्र सरकार के नए बिल में मंडी शुल्क समाप्त करने से किसानों को अपने उत्पादन को बेचने में अधिक लाभ मिलेगा और घर बैठे ही किसान उपज को बेच सकेंगे। इससे किसानों में खुशी है, लेकिन कृषि उत्पादन मंडी परिषद का एकाधिकार समाप्त होने से आढ़ती और मंडी के व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। उनको अपने व्यापार को बरकरार रखने की चिंता सता रही है। वहीं कुछ मंडी व्यापारी किसानों के घर से फसलों के उत्पादन खरीद कर व्यापार करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की फसलों को खरीदने के लिए अब व्यापारियों को लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। नवीन मंडी के बाहर फसलों को बेचने में किसानों को मंडी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। फसलों को खरीदने वाले व्यापारी को अपने पास पैन कार्ड रखना जरूरी होगा। उसी आधार से वह किसानों की फसल को खरीद सकेगा। मंडी के बाहर खरीदारी करने से किसानों को मंडी शुल्क तो बचेगा ही, साथ में व्यापारियों को भी लाइसेंस का झंझट नहीं रहेगा। मंडी शुल्क के
विज्ञापन

अलावा किसानों को खेत से मंडी तक पहुंचाने के लिए वाहनों के लिए भी समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं नवीन मंडी में खरीद फरोख्त के लिए किसान और व्यापारियों का ढाई प्रतिशत टैक्स लगेगा। सरकार के इस नए नियम से जहां किसानों को लाभ होगा, मंडी परिषद को मंडियों में आवक की चिंता अभी से सताने लगी है। किसानों की आय बढ़ाने में सरकार का यह नियम सहयोगी साबित होगा। किसानों का मंडी शुल्क के नाम आढ़ती और व्यापारी शोषण करते थे। अब किसान अपने घर से सब्जी और अन्य उत्पादन को सरकारी दाम पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed