फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

लड़की से शादी करने आए बाराती पिटे, गाड़ी तोड़ी

Mon, 15 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
OTHER
खागा। लड़की से शादी कर तुरंत उसे ले जाने के लिए आए कुछ लोग ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुए। लड़की की उम्र कम होने की बात कहकर परिजनों ने इनकार किया लेकिन वर पक्ष लड़की ले जाने की जिद पर अड़ गया। नतीजन लोगों को इसकी भनक लगी और उन्होंने सबको पीट दिया और गाड़ी भी तोड़ दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर ले आई।
विज्ञापन

नोएडा के करीब एक गांव से कुछ लोग एक इनोवा कार से खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन रात में पहुंचे। सभी लोग एक घर में पहुंचे और घर के मालिक से उसकी बेटी की शादी करने की बात कहने लगे। दोनों पक्षो में शादी की बात पहले से तय थी। जिस व्यक्ति ने शादी तय कराई थी,वह भी मौके पर मौजूद था। लड़की के पिता ने जब लड़का देखा तो उसने लड़की को नाबालिक बताकर शादी से मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। गांव के लोग भी वहां आ गए। बात बिगड़ी तो लोगों ने शादी करने आए लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। गांव में मारपीट की खबर पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को पकड़कर ले आई। मारपीट के दौरान गाड़ी भी लोगों ने तोड़ दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि लड़की की उम्र कम होने पर झगड़ा हुआ था। तहरीर मांगी गई है। देर शाम तक शिकायत करने कोई नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed