{"_id":"5ed2b0168ebc3e9062521ab9","slug":"other-fatehpur-news-knp562905546","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरकटा चौराहे में हवाई फायरिंग, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरकटा चौराहे में हवाई फायरिंग, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे पर शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष टकरा गए। असलहों से लैस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। पक्षों के बीच के बीच एक माह पहले भी बवाल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी खुन्नस में हमला माना जा रहा है। चर्चा है दोनों पक्षों पर जिले के एक मंत्री का वरदहस्त है।
पत्थरकटा चौराहा निवासी सोनू परिहार चौराहे की मार्केट के मालिक हैं। वह बिल्डिंग का निर्माण करा रहे थे। उनका आरोप है कि तभी लग्जरी वाहनों में हमलावर पहुंचे। लाइसेंसी और अवैध शस्त्रों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें पकड़ लिया और लात घूसों और राइफल के बट से मारने लगे। इसी दौरान बीच बचाव में भाई जानी परिहार और अजय भदौरिया आ पहुंचे। उन पर भी हमला किया गया। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल पक्ष को पुलिस ने जिला अस्तपाल पहुंचाया। घायल सोनू परिहार ने बताया की पुरानी खुन्नस के चलते रिंकू लोहारी, जीतू पटेल समेत दस 12 लोग आए थे। वह बिल्डिंग का निर्माण करा रहे थे। आरोपियों ने फायरिंग चालू कर दी। गोली लगने से उनकी गाड़ियों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। वह अपनी कार से कूदकर किसी तरह जान बचाए। पुलिस के मुताबिक गोली किसी को नहीं लगी है। मार्केट में सभी घायल हुए हैं। इलाकाई लोगों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जीतू पटेल के यहां जानी परिहार ने एक माह पहले हमला किया था। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। फलस्वरूप घटना को अंजाम देना माना जा रहा है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।