फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जहर से विवाहिता की मौत, प्रताड़ना का आरोप

Sun, 31 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के टरुवापुर गांव में विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी चौकी टरुवापुर गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा के साथ कसियापुर गांव निवासी रामकुमार वर्मा ने बेटी आरती (30) की शादी 24 अप्रैल 2018 को की थी। शुक्रवार को ससुराल वालों के मुताबिक आरती ने जहर खा लिया था। उसे हैलट ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर आरती के पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री को दहेज के लिए ससुराल वाले मारते पीटते थे। प्रताड़ित होकर उसने 29 मई की भोर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना गांव में शव लाने के बाद दी गई। देवरी चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर गांव में ही अंतिम संस्कार अपनी मौजूदगी में करवाया। पीड़ित पक्ष से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ आने के बाद कार्रवाई की बात कही। आरती के 10 माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed