{"_id":"5ed157818ebc3e907d0836c8","slug":"other-fatehpur-news-knp5627276169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल काटने के बाद पत्नी को जिंदा दफन करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल काटने के बाद पत्नी को जिंदा दफन करने की कोशिश
विज्ञापन
जहानाबाद ( फतेहपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति ने पत्नी के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी। पहले उसकी पिटाई की और बाल काट दिए। कब्रिस्तान में ले जाकर जिंदा दफन करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की महिला चौथी पत्नी है। उससे पहले की तीन पत्नियों का कोई पता नहीं है।
थाना क्षेत्र के मियांटोला मोहल्ला निवासी मोहसीन उर्फ गुर्गा की कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी हफीजुल्लाह की बेटी शबनूर (19) के साथ 24 जुलाई 2019 को शादी हुई थी। मोहसीन ऑटो रिक्शा चालक है। हफीजुल्लाह का आरोप है दामाद उसकी बेटी को अक्सर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता है। उसने गुरुवार को सारी हदें पार कर दी। उसने बेटी को पहले घर में मारा पीटा। चाकू से शरीर में कई घाव किए। उसके बाद बाल काट डाले। रात को पास के कब्रिस्तान में घसीट कर ले गया। जहां कब्र खोदकर जिंदा दफन कर रहा था। बेटी की चीख पुकार पर कुछ लोग पहुंच गए। तभी आरोपी भाग निकला। घटना में मोहसिन का साथ उसकी मां बानो ने दिया। थानेदार संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
फोटो- 32 शबनूर