फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बैंक की कैशवैन पर हमला, गनमैन का सिर फोड़ा

Sat, 30 May 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। यूनियन बैंक सिविल लाइन शाखा प्रयागराज की कैश वैन पर शुक्रवार दोपहर कटोघन टोल प्लाजा पर हमला हुआ। टोल कर्मी और उसके साथियों ने वैन के अगली सीट पर बैठे गनमैन को बाहर खींचकर उसका सिर फोड़ दिया और अन्य के साथ मारपीट की। पुलिस घायल गनमैन को कोतवाली ले लाई। मौके से मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के झझरी गांव थाना फूलपुर निवासी अजय प्रताप सिंह कैशियर हैं। वह यूनियन बैंक सिविल लाइन प्रयागराज के लिए कैश लेने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। कैशवैन में उनके साथ गनमैन लाल बाबू पुत्र शिवदास (निवासी जेबनिया डाढ़ी थाना मेजा प्रयागराज) व रजितराम यादव, एक कस्टोडियन व वाहन चालक थे। गनमैन लालबाबू आगे बैठे थे जबकि रजितराम पीछे। जैसे ही कैशवैन कटोघन टोल प्लाजा पर फास्ट-टैग लेन में
विज्ञापन

जाकर बैरियर पर रुकी, आरोप है कि तभी वहां पर तैनात एक कर्मचारी ने वैन चालक को दूसरी लेन से आने को कहा। यह देख लालबाबू नीचे उतरकर वैन को बैक कराने लगे। जैसे ही वह वैन में दोबारा बैठे तभी करीब दस लोगों ने हमला बोल दिया। लालबाबू को बाहर खींचकर उनके सिर पर रॉड से प्रहार किया। लालबाबू बेसुध होकर गिर गए। यह देख हड़कंप मच गया। कैशियर अजय प्रताप व दूसरा गनमैन बाहर निकले तो कर्मचारियों ने मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

कर बंदूक छीनने का प्रयास किया। किसी तरह से बीच-बचाव हुआ तो मझिलगांव चौकी पुलिस वहां आ गई और मौके से एक युवक को पकड़ लिया। लालूबाबू का प्राथमिक इलाज कराकर पुलिस कोतवाली पहुंची। अजय प्रताप सिंह ने दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ कैशवैन पर हमला करने व गनमैन को गंभीर रूप से घायल करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खागा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed