फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण कर पकड़ी घटतौली

Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
अमौली (फतेहपुर)। केंद्रीय राज्यमंत्री और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को अमौली ब्लॉक के एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कोटेदारों को जाने वाली राशन सप्लाई में घटतौली पकड़ी। हर बोरे में 2-2 किलो चावल कम मिलने पर साध्वी एक बोरा अपने साथ लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। डीएम और डिप्टी आरएमओ को घटना के बारे में बताया। डीएम संजीव सिंह पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि कई दिनों से लॉकडाउन के दौरान जनता व कोटेदारों से शिकायत आ रही थी कि गोदाम से ही खाद्यान्न कम दिया जा रहा है। इस पर पूर्व मे जिलाधिकारी व डिप्टी आरएमओ साथ ही डीएसओ को पहले ही अवगत कराया था। गुरुवार को निरीक्षण के वक़्त वहां पर रखे हुए चावल की तौल कराई तो तौल मे 50 किलो के स्थान पर 48 किलोग्राम चावल पाए गए। उन्होंने 15 से 20 बोरियों को तौलाया, जिसमें 48 किलो के आसपास ही
विज्ञापन

चावल मिला। मौके पर विपणन निरीक्षक भी नहीं मिले। एक संविदा कर्मी ही कोटेदारों को खाद्यान्न दे रहा था। साध्वी इस पर काफी नाराज हुई और एक बोरी चावल कई लोगों के हस्ताक्षर करवाकर फतेहपुर ले आई। फतेहपुर में उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा इस पर तुरंत गोदाम प्रभारी पर कार्रवाई की जाए मुकदमा पंजीकृत हो। डीएम संजीव सिंह ने एडीएम, एसडीएम सदर और डिप्टी आरएमओ की कमेटी गठित प्रकरण की सघनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed