फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

रात में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 27 May 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे में किसान के घर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। आग से बचने के लिए घर की दीवार भी काटनी पड़ी। पीड़ित ने चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बिलंदा निवासी गया प्रसाद पासवान गांव में रहकर खेती करते हैं। घर में पत्नी, बेटे, बहू सभी लोग बाहर गर्मी की वजह से सो रहे थे। बिजली का कनेक्शन न होने कारण परिवार बाहर ही सोता है। रात में एक बजे घर में आग लग गई। कुछ देर बाद गया प्रसाद की पत्नी की नींद खुल गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गयी। थोड़ी देर में पड़ोस के सभी लोग इकट्ठा हो गए। फोन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से आग पर काबू पा लिया था। आग की लपट से पड़ोस में रहने वाले गुड़वा व छोटे के घर तक आग की लपटें पहुंच गई। मोहल्ले के मोहम्मद शमीम, आशीष दिवाकर , राजपाल पासवान, धर्मेंद्र दिवाकर, गया प्रसाद आदि लोगों की मदद से दीवार गिराई गई। घर के अंदर का भूसा सुलगने लगा था। मौके पर गश्त कर रही हसवा पुलिस भी पहुंच गई। गया प्रसाद ने बताया कि दस हजार रुपये , बेटा का पासपोर्ट, भूसा, अनाज, जेवर , बेड, बिस्तर समेत लाखों का नुकसान हुआ है। गृह स्वामी ने आशंका जताई कि खाना पकाते समय चूल्हे की आग कहीं बची रह गई और उसी से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed