फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

चोरी करते दो को पकड़ा, पीट कर पुलिस को सौपा

Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
other
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना के सहिमापुर गांव में सोमवार की रात गांव में चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में पूछताछ के बाद आरोपी जेल भेज दिए गए। इनमें एक युवक बहन के घर में रुककर वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

सहिमापुर गांव में चोर रात करीब एक बजे धर्मेंद्र सिंह के घर से नकब लगाकर चोर मंगलसूत्र, झुमकी सहित पांच हजार रुपया और चांदी की मूर्ति समेट लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के सूर्यभान सिंह के घर में बिजली का कनेक्शन काट दिया और छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। घरवालों की नींद खुल गई। परिजनों ने घर के अंदर कूलर के नीचे छुपे एक चोर को पकड़ लिया। उसे पकड़कर बाहर ले आए। चोर के पकड़े जाने की जानकारी पर
विज्ञापन

ग्रामीण जमा हो गए। चोर की जमकर पिटाई की। वह ललौली थाना के मुतौर गांव के संतकिशोर का पुत्र जितेंद्र निकला। ग्रामीण पकड़े गए चोर की निशानदेही पर उसके साथी पड़ोसी गांव भिटौरा के नीरज उर्फ अस्मानी पुत्र भिक्खू के घर पहुंचे। रात में उसे भी गांव से पकड़ा। पिटाई के बाद दोनों को चौकी पुलिस के सुपुर्द किया। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों को ग्रामीणों ने सुपुर्द किया है। चोरी के माल के साथ उन्हें पकड़ा गया है लिहाजा जेल भेजा गया। जितेंद्र भिटौरा गांव में अपनी बहन के घर आता जाता है। वहीं उसकी दोस्ती नीरज से हुई थी। दोनों साथ में चोरियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed