{"_id":"5ecc0f638ebc3e902d0a9a16","slug":"other-fatehpur-news-knp5620173184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से घर को निकले मजदूर का रास्ते में शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से घर को निकले मजदूर का रास्ते में शव बरामद
विज्ञापन
शाह (फतेहपुर)। ससुराल से घर जाने को निकले मजदूर का शव सोमवार को पेड़ के नीचे बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। गले में टूटी रस्सी का फंदा कसा था। आधा फंदा पेड़ की डाल से लटका था। घटनास्थल को लेकर कोतवाली का गाजीपुर पुलिस में सीमा विवाद रहा। बाद में गाजीपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर हत्या का अंदेशा जताया गया है।
शहर कोतवाली राधानगर के केशवपुर निवासी देवेंद्र उर्फ सज्जन पासवान के बेटे सोनू (25) की शादी गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी सीमा उर्फ उषा के साथ 2015 में हुई थी। शादी के बाद से वह अक्सर ससुराल में पत्नी के साथ रहता था। मजदूरी और पेंटिंग का काम किया करता था। करीब दस दिन पहले पिता के पास आया था। कुछ रुपये लेकर लौट गया था। पिता ने बताया कि ससुराल में पक्ष के लोगों से विवाद होता रहता था। पत्नी
सीमा ने बताया रविवार सुबह घर जाने को निकले थे। कुछ घंटे बाद फोन मिलाया तो फोन बंद बता रहा था। गांव के लोगों ने सुबह शाह कस्बा निवासी शिवराम पासवान के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे सोनू का शव पड़ा देखा। मौके पर खून फैला हुआ था। हत्या की आशंका जताई गई। वह ससुराल में अधिकांश रुकता था। कभी कभी गांव केशवपुर भी आता जाता था। उसकी तीन साल की बेटी चाहत है। एक भाई अमित व दो बहन सुशीला और दुर्गा है।
विज्ञापन
सुशीला की शादी हो चुकी है। मौके पर सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, गाजीपुर एसओ आशीष सिंह, राधानगर चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह, फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का नमूने लिए हैं। कोतवाली और गाजीपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे को मामला टरकाते रहे। बाद में गाजीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ आशीष सिंह ने बताया रस्सी टूट जाने से सिर में चोट लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।