फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

कई और गांव में पहुंचा मक्खियों का झुंड, दहशत

Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
other
औंग। मलवां विकासखंड के 20 गांव को चपेट में लेने के बाद मक्खियों का झुंड अन्य गांवों में पहुंचा है। पड़ोसी भाऊपुर ,साईं, बोधिखेड़ा, हरबंशपुर, बेनीखेड़ा आदि गांवों में भी मक्खियों का झुंड देखा गया है। अभी तक सूचना के बाद भी प्रशासनिक अमला हरकत में नहीं आया है।
विज्ञापन

मलवां विकासखंड से देवमई विकास खंड के गांव कौड़िया ,गलाथा, हाजीपुर, शादीपुर, रहसूपुर में भी मक्खियों का झुंड देखा गया है । साईं गांव के सुरेंद्र सिंह ने मक्खियों की पहुंच रसोई तक होने की बात कही है। इनके बीट में कीड़ों से गंभीर बीमारी फैलने की आशंका जाहिर की है। हरदौलपुर के मौहार कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन पप्पू सिंह गौर ने मक्खियों के झुंड का फैलना गंभीर समस्या बताया है। इसे रोके जाने की मांग की है । मलवां प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरिजपाल यादव ने कहा कि अभी तक प्रशासनिक अमले के न पहुंचने से नाराजगी फैल रही है। उन्होंने कहा है कि समस्या का हल नहीं निकाला गया तो क्षेत्र की जनता को लेकर गंदगी फैलाने वाले मुर्गी फार्म का घेराव करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही प्रशासन की होगी। औंग कस्बे के समाजसेवी व कारोबारी बृजेश पटेल ने मक्खियों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोपालगंज पीएचसी प्रभारी डॉ विपुल शुक्ला ने मक्खियों की गंदगी से बुखार, उल्टी, दस्त, टायफाइड के साथ लीवर खराब होने तक की बात कही है। साईं गांव में सेवारत पशु धन प्रसार अधिकारी संतोष शर्मा ने मुर्गियों की बीट के आसपास मक्खियों का प्रजनन केंद्रित होना बताया है। मक्खी को कटे या घाव पर बीट करने से तत्काल कीड़े पड़ने से मानव व मवेशियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed