फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ऑनलाइन पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लाकडाउन के बीच भाजपा अपनी चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो शीर्ष नेतृत्व वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जोश भरने का काम कर रहा है। सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। पंचायत चुनाव और विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा पंचायत चुनाव शीघ्र होने वाले हैं। जिसको लेकर जिला संगठन अभी से तैयारियों में जुट जाए और ब्लॉकवार अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा एमएलसी चुनाव भी शीघ्र होने वाले हैं। इस पर भी जो जिला समन्वयक समिति बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले के सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले लोगों में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जो भी प्रवासी मजदूर आए हैं उनको वरीयता क्रम में रखकर मनरेगा के तहत काम देना चाहिए। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल और सदर विधायक विक्रम सिंह ने ग्राम निगरानी समिति चर्चा किया और कहा कि समिति के जरिए जो भी ग्राम स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, उस पर पारदर्शिता से काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हुसैनगंज विधायक एवं खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं ,अगर उनका राशन कार्ड नहीं बना है तो भी वह लोग आधारकार्ड के जरिए जितने उनके परिवार के सदस्य हैं उनको प्रति यूनिट के हिसाब से राशन सामग्री निशुल्क ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सभी बैठक में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधि व जिले के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में हम सब मिलकर

इसी तरीके से कोरोना संक्रमण महामारी का मुकाबला करेंगे और हम जीतेंगे। विधायक कृष्णा पासवान,जहानाबाद विधायक व कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी,अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, ज्ञानू सचान, महामंत्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र रघुवंशी, नीरज सिंह, मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, शिव प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव,सरोज मौर्या सहित तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed