फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शिक्षक की छेड़छाड़ से आहत बीए की छात्रा ने लगाई आग

Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग संचालक की छेड़खानी से आहत बीए की छात्रा ने आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा का हैलट कानपुर में इलाज चल रहा है। परिजनों ने रविवार दोपहर तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापा मारा। छात्रा का बयान लेने पुलिस कानपुर गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा (18) चौडगरा कस्बे में कोचिंग संचालक श्यामू तिवारी की कोचिंग में काफी दिनों से पढ़ने जाती है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि 17 मई की शाम छात्रा कोचिंग से लौटते समय रास्ते में बाग में बेल तोड़ने गई थी। छात्रा का पीछा करते कोचिंग संचालक भी पहुंच गया। छात्रा का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला। छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लोक लाज के डर से वह लोग खामोश होकर बैठ गए। उधर, घटना के दिन से छात्रा आहत रहने लगी। उसने अवसाद में 19 मई की शाम केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग पर काबू पाया। काफी झुलसा देखकर उसे कानपुर लेकर चले गए। पिता ने बताया आरोपी शिक्षक बेटी को पहले भी तंग करता था, लेकिन बेटी ने कभी नहीं बताया था। कानपुर में होने की वजह से वह तहरीर देने नहीं आ सके थे। सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक और थानेदार विनोद कुमार जांच को पहुंचे। चौडगरा चौकी इंचार्ज देवी दयाल वर्मा को कानपुर पीड़िता का बयान लेने के लिए भेजा गया। थानेदार ने बताया आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। आरोपी मूल रूप से कल्याणपुर थाने के इब्राहिमपुर गांव निवासी है। चौडगरा में घर में ही कोचिंग भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed