{"_id":"5ec2db488ebc3e9030600b0b","slug":"other-fatehpur-news-knp560844720","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीज प्रयागराज से ठीक होकर वापस लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीज प्रयागराज से ठीक होकर वापस लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। नयापुरवा गांव में संक्रमित मिले युवक ने आखिर में जानलेवा कोरोना वायरस को मात दे दी। इलाज के बाद प्रयागराज से उसके गांव भेज दिया गया। इधर, क्वारंटीन किए गए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने उन्हें घर भेज दिया गया है। परिवार को संक्रमित से 14 दिन तक दूरी बनाए रखने को कहा गया है। जिले में संक्रमित युवक के ठीक होने का यह पहला केस है।
आठ मई को कोरोना का पॉजिटिव मरीज नया पुरवा गांव में पाया गया था। प्रशासन ने इसे इलाज के लिए प्रयागराज भेजा था। जांच के बाद प्रयागराज के डॉक्टर ने रविवार रात उसे घर भेज दिया है। साथ ही संक्रमित के परिजन मां, भाई, बहन, पिता व मित्र समेत सभी छह लोगों को जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन थे, उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। सावधानी के लिए सभी एक घर में रहकर 14 दिनों तक एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। सोमवार को पीएससी खजुहा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान अशोक वर्मा के माध्यम से परिवार व गांव के अन्य लोगों को बचाव के उपाय सुझाए। जाफर गंज थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नयापुरवा गांव से पुलिस फोर्स व बैरिकेडिंग हटा ली गई है।
लाकडाउन 4.0 लागू, नई गाइडलाइन का इंतजार
फतेहपुर। लाकडाउन 4.0 लागू करने के साथ ही सरकार ने इसकी अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है। अभी तक नई गाइडलाइन का इंतजार हो रहा है। हालांकि जिलेभर में सोमवार को लोग खुद ही कई तरह की छूट का लाभ लेते नजर आए। सड़कों और बाजारों में पिछले दिनों की अपेक्षा औसत से अधिक भीड़भाड़ देखी गई। लोगों ने स्वत: ही लाकडाउन 4.0 में छूट मानते हुए ऐसी भी दुकानें खोल लीं, जिनकी प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं है। बाजारों में चूड़ी, बिंदी, रेडीमेड कपड़े और जूते की दुकानें खुली हुई नजर आईं। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि लाकडाउन 4.0 को लेकर अभी तक शासन से नई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। जब तक नए निर्देश प्राप्त नहीं होते हैं, लाकडाउन के पूर्ववत नियम प्रभावी रूप से लागू रहेंगे। यदि गैर उपयोगी वस्तुओं की दुकानें खोलते हुए पाया जाता है तो उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।