फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

खलिहान में मौरंग डंप करने पर बवाल, मारपीट

Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में खलिहान पर मौरंग डंप करने को लेकर सोमवार रात बवाल हो गया। मौरंग खनन करने वालों ने गांव के एक परिवार की जमकर पिटाई की। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने खनन करने वालों को दौड़ा लिया। उनकी बाइकों में तोड़फोड़ की। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के रोशनपुर गांव आदिवासी कमलेश पाल ने बताया दरवाजे पर रात को दादा के साथ बैठे थे, तभी मौरंग के विवाद में खखरेरू थाने के कोट गांव निवासी इनायत उल्ला ने भाई शादाब, शोहब और साथी शैयब व कई अन्य के साथ हमला कर दिया। हमले में कमलेश का सिर फट गया। चचेरे भाई लक्ष्मण, रामू दादा हरछठी, मां रोशनी देवी को भी पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना नदी में कई दिनों से आरोपी खनन कर रोशनपुर में डंप कर रहे थे। रोशनपुर गांव के लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से शिकायत पर मारपीट की। सूचना पर किशनपुर और खखरेरू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। कार्यवाहक एसओ बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed