{"_id":"5eb9a2db8ebc3e90b33aff50","slug":"other-fatehpur-news-knp559664098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने तोड़ दी क्षेत्र के ईंट भठ्ठा उद्योग की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने तोड़ दी क्षेत्र के ईंट भठ्ठा उद्योग की कमर
विज्ञापन
फतेहपुर। मूसलाधार बारिश ने ईट भट्ठा उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है। ज्यादातर स्थानों पर ईंटें बह जाने से भट्ठा मालिकों को खासा नुकसान हुआ है। लॉकडाउन में खपत न होने से भट्ठा संचालक पहले से परेशान थे। अब मौसम के कहर ने नई समस्या खड़ी कर दी है। करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।
मौसम के चलते इस साल ईट भट्ठा में कई बार बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ। इसके बाद लॉकडाउन ने नुकसान पहुंचाया। मजदूरों को बैठा कर मजदूरी देने पड़ रही है। अब रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। रविवार शाम आयी आंधी से तो कुछ नही बिगड़ा लेकिन झमाझम बारिश ने भट्ठा व्यवसाय की कमर तोड़ दी। क्षेत्र के सैकड़ों ईंट भट्ठों की कच्ची ईंटें भीग कर मिट्टी के ढेर में तब्दील हो गई। बहुआ प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में मुतौर, बहुआ, सिधांव,कमलापुर, वाहिदपुर, लादिगंवा, खटौली, जिन्दपुर, गौरी, बंधवा, महाखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, अजमतपुर सहित क्षेत्र के करीब डेढ़ सैकड़ा ईंट भट्ठे बरसात से प्रभावित हो गए हैं।
जिले के ईट भट्ठा मालिक अनिल कुमार, बिंदकी तहसील अध्यक्ष वेद वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, संतोष सिंह बाबुन का कहना है कभी ऐसा नुकसान नहीं हुआ था। इस बार कच्ची ईंट ही तैयार नहीं हो पा रही है तो भविष्य में बेचने की स्थिति भी ना के बराबर है। पहले पक्की ईंट बेचकर भरपाई कर लिया जाता था।