फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आंधी पानी के बाद सोमवार को बधाल रही व्यवस्था

Tue, 12 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिले में रविवार रात आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने शहर से ग्रामीण इलाकों तक सभी को बदहाल कर दिया। शहरी इलाकों में जगह-जगह पेड़ गिरने से पूरे दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। फाल्ट के चलते कई इलाकों में दोपहर बाद आपूर्ति शुरू हुई। हालांकि अभी भी घनी आबादी वाले कई मोहल्लों में बत्ती गुल है। उधर, गांवों में आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। सब्जी किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी बदहाल रही। कुछ क्षेत्रों में शाम तक फाल्ट दुरुस्त किए जा सके। अभी भी कई जगह बिजली सप्लाई बाधित है। रविवार देर शाम काफी तेज रफ्तार से आंधी आई थी। इसके बाद देर रात तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते कई जगह टीन शेड उड़ गए। लोगों के कच्चे मकान गिरे। सड़क किनारे बिजली के पोल धराशाई हो गए। कई जगह बिजली के तार टूट गए। सुबह से शाम तक लोगों को पेयजल की भी किल्लत रही। किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

किशनपुर/धाता। बिजली उपकेंद्र क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में करीब एक दर्जन बिजली के खंभे टूटे। आपूर्ति ठप हो गई। किशनपुर उपकेंद्र को खागा से जाने वाली 33 हजार की लाइन में भी फाल्ट के चलते लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। धात क्षेत्र में पश्चिम की दिशा से आई तेज आंधी आम की फसल में कहर बनकर टूटी है। आम की बाग की खरीद-फरोख्त करने वाले लोग को भारी नुकसान पहुंचा। आंधी से बिजली की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारना पड़ा। सोमवार को भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुधारी नहीं जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयीपुर। रविवार की शाम आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। पेड़ गिरने से दर्जनों गांवों में खंभे के साथ तार टूट कर गिर गए हैं। सोमवार की रात तक बिजली नहीं आ सकी।क्षेत्र में आंधी से खूब पेड़ गिरे हैं। जिससे लोधौरा, जगतपुर, साहीपुर, खेमकरणपुर, गुरवल में एक एक, रारी, गढ़ा, इटोलीपुर में दो दो खंभे टूट कर गिर गए हैं। एकौरा, सिलमी, मोगहरियापुर, गोदौरा, सितकिया में कई खंभों के तार टूटकर गिर गए। जेई पंकज प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि फीडर में काम जारी है।

खागा। तेज आंधी और पानी ने खागा पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति को ब्रेक कर दिया। रविवार की शाम आई आंधी से बिजली गुल हो गई और पूरी रात कस्बे के लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। नतीजा सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिला। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू तो हुई लेकिन ट्रिपिंग के चलते लोगों को यह आपूर्ति रुलाती रही। आंधी आने के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए तो कई जगहों पर तार लटक गई। कोई हादसा न हो इसलिए आपूर्ति भी बंद रखी गई। शाम तक बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति शुरू कराने के लिए दौड़ भाग में लगे रहे। बिजली नही मिलने से लोगों का बुरा हाल रहा। लोगों को पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। असोथर। रविवार को शाम को आंधी से इंसुलेटर क्रश फार्म वा कई जगह तार लिपटने से पूरी तरह से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। असोथर उपकेंद्र के लगभग 500 गांव में लाइट नहीं है। लोगों को पानी पीने की दिक्कत हुई। कारखाने सब बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed