{"_id":"5ea870908ebc3e904b44be3e","slug":"other-fatehpur-news-knp557512314","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल गया था मांस, नहीं मिली मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ल गया था मांस, नहीं मिली मौत की वजह
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थानाक्षेत्र के एक कुएं में मिली कुसुंभी गांव की किशोरी की हत्या में मौत की कोई ठोस वजह नहीं मिल सकी। वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम हुआ। मांस गल गया था, हड्डियां भी खराब हो रही थीं। हड्डियों को जांच के लिए स्टेट मेडिको सेंटर भेजा जाएगा।
असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव की एक 17 साल की किशोरी सात अप्रैल से गायब थी। पुलिस ने भूसा भरने के झाल में भरा किशोरी का शव मंगलवार को बरामद किया था। किशोरी के प्रेमी दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। घटना के करीब बीस दिन
बाद शव बरामद हुआ। इतने दिन तक किशोरी गायब थी। इन दिनों में आरोपी गांव में था। उसके गायब न होने की वजह से किसी को कोई शक भी पैदा नहीं था। हत्यारोपी दिनेश गांव में ही किशोरी के घर लगातार आता जाता रहा। वह परिवार के लगातार संपर्क में रहकर अनभिज्ञता का नाटक करता रहा। परिवार के लोगों को उसके प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। उसके सामने होने के कारण कुछ नहीं बोल पा रहे थे। आरोपी किशोरी के खोजने में कई जगहों पर परिवार के साथ रहा। पकड़े जाने पर पूरा मामला खुला। इधर, मंगलवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराया। दुष्कर्म की स्लाइड नहीं बनाई जा सकी। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी पर अपहरण, हत्या और शव को छिपाने की कार्रवाई की गई है। बाकी स्टेट सेंटर की रिपोर्ट व विवेचना पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।