फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

घर बैठे छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे टीवी चैनल

Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। अब टीवी चैनलों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाएगा। तेरह चैनलों में एनसीईआरटी की किताबों अपलोड की गई हैं। शासन ने डीटीएच चैनलों की सूची जारी कर दी है। प्रत्येक चैनल में दो घंटे यह कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीवी चैनलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की है। डीआईओएस ने बताया कि टाटा स्काई चैनल 756, डिश टीवी चैनल 950, एयरटेल टीवी चैनल 440, वीडियोकान चैनल 477, डीडी फ्री डिश चैनल 128 पर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा एनसीईआरटी यू ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। स्कूल के बाहर शिक्षा पहुंचाने के लिए एनआईओएस(पत्राचार) के कार्यक्रम भी डिश टीवी चैनल 946, 947, 949, एयरटेल टीवी चैनल 437, 438, 439, वीडियोकान चैनल 475, 476 पर देख सकते हैं। डीआईओएस ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल बंद हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शासन ने टीवी चैनलों के माध्यम से पढ़ाने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द इन चैनलों पर कार्यक्रम चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed