फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शिवाकांत बने शतरंज के इंटरनेशनल आर्बिटर

Tue, 28 Apr 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
शाह(फतेहपुर)। बहुआ ब्लाक के गांव जैतपुर में पले-बढ़े शिवाकांत मिश्रा को शतरंज में अंतरराष्ट्रीय महासंघ फिडे ने शतरंज के इंटरनेशनल ऑर्बिटर की उपाधि से नवाजा है। शिवाकांत मिश्रा ने 2014 से शतरंज के खेल में निर्णायक के रूप में शुरुआत की थी। उन्हें 2017 में फिडे आर्बिटर चुना गया। चार दिन पहले इंटरनेशनल आर्बिटर में चयन हुआ। किसान परिवार के चंद्रिका प्रसाद के चार बेटों में यह तीसरे नंबर के हैं। शिवाकांत दस साल पहले
विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गए थे। शतरंज खेलने की ललक के चलते वह खेल संघ के संपर्क में आए। प्लेटफार्म मिलने पर निरंतर प्रगति करते रहे।शतरंज में आर्बिटर की भूमिका वैसे ही होती है, जैसी क्रिकेट में अंपायर की होती है। वह दिल्ली के नामी स्कूलों में शतरंज सिखाते भी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव भारत सिंह चौहान और दिल्ली शतरंज संघ के सचिव अजीत कुमार वर्मा का आभार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed