{"_id":"5ea725628ebc3e90224c0ad3","slug":"other-fatehpur-news-knp5573571120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि के लिए व्हाट्सऐप पर भेजें दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि के लिए व्हाट्सऐप पर भेजें दस्तावेज
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गलतियां सुधरवाने के लिए किसानों को अब कृषि विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लॉकडाउन के चलते विभाग ने तीनों तहसीलों में व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने मोबाइल नंबरों पर आधारकार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की फोटो खींच कर भेज देना है। आधारकार्ड के हिसाब से पंजीयन में दर्ज ब्योरे को सही किया जाएगा।
लॉकडाउन में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने किसानों की समस्या को घर से हल कराने की तरकीब निकाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आधारकार्ड वाले नाम के हिसाब से दिया जाता है। बहुत से किसानों की खतौनी और बैंक पासबुक के नाम व आधारकार्ड के नाम में अंतर है। पंजीयन में खतौनी, बैंक पासबुक के नाम दर्ज हैं। ऐसे में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सदर तहसील के किसान 9569508655 पर अपने दस्तावेज भेज सकते हैं। इसी प्रकार बिंदकी तहसील के किसान 9569533613 और खागा तहसील के किसान 7497960054 पर खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो खींच कर व्हाटसएप पर भेज दें। जिन किसानों का पंजीयन व आधारकार्ड में में नाम अलग-अलग है, वह अपने दस्तावेज जरूर भेजें। उन्हें भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने लगेगा।