फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ीमेंट उतारने बिना अनुमति पहुंच गए मजदूर, टूटा मानक

Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। रेलवे स्टेशन में शनिवार सुबह मालगाड़ी से आई सीमेंट की रैक की ढुलाई के लिए काफी संख्या में मजदूर और ट्रक पहुंच गए। लॉकडाउन उल्लंघन का पता चलते ही नायब तहसीलदार डॉ. संतराज पहुंचे। सीमेंट लादने पहुंचे 29 ट्रकों को सीज कर दिया। साथ ही डिपो प्रभारी (चीफ हैंडलर) के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीमेंट की यह रैक छत्तीसगढ़ से आई थी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भाटपारा से मालगाड़ी में तकरीबन 54,000 बोरियों की सीमेंट की रैक शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सीमेंट कंपनी के डिपो प्रभारी अमित गुप्ता पहले से ही मौजूद थे। मालगाड़ी से सीमेंट की खेप को अनलोड कर ट्रकों के जरिए डीलरों तक पहुंचाया जाना था। लिहाजा मौके पर ही कई ट्रक और काफी संख्या में मजदूरों को लाया गया था। इस बीच लॉकडाउन उल्लंघन व सामाजिक दूरी के मानक टूटने की सूचना पर नायब तहसीलदार डॉ. संतराज, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुुंच गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ी आती देखकर ही मौके से मजदूर और कुछ ट्रक भाग निकले। मौके पर खड़े 29 ट्रकों का ई-चालान कर सभी को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही सीमेंट के डिपो प्रभारी अमित गुप्ता के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन की एफआईआर कराई गई। अमित गुप्ता पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के भतीजे हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि अमित गुप्ता ने सीमेंट की खेप मंगाने के लिए ई-पास ले रखा था लेकिन उनके पास इतनी बड़ी संख्या में मजदूर बुला लेने की अनुमति नहीं थी। बिना अनुमति के ही बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ, एक स्थान पर एकत्र कर लेने के कारण उनके विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन की एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

नमाजियों समेत 19 के खिलाफ रिपोर्ट
डीएम, एसपी ने की गश्त, ड्रोन से कराया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रमजान में रोक के बावजूद सामाजिक दूरी का पालन न कर नमाज पढ़ने वालों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खागा सब्जी मंडी में भीड़ के वीडियो, फोटो वायरल हुए हैं। शहर में डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने शनिवार शाम ड्रोन कैमरे के साथ गश्त पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव बाकरगंज चौकी पहुंचे। तभी एक वायरल वीडियो सामने आया। सात आठ लोग बगैर मॉस्क लगाए नमाज अदा करते दिखे। मसवानी की मिर्जा मस्जिद का वीडियो बताया गया। पुलिस ने नमाजियों के खिलाफ सामाजिक दूरी का पालन न करने में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, खागा कोतवाली पुलिस ने कटोघन टोल प्लाजा के पास चाय की गुमटी पर भीड़ लगाए लोगों को देखा। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने चार लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार किया है। बैरियर में चेकिंग के दौरान आठ वाहनों से दस हजार चार सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला है। 118 वाहनों का चालान किया गया। दो वाहनसीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed