फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लॉकडाउन उल्लंघन में बिंदकी के नौ दुकानदारों पर रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन के उल्लंघन में बिंदकी पुलिस ने नौ दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वाहनों का चालान भी किया गया। शहर कोतवाली में रमजान को लेकर एसडीम, सीओ ने पीस कमेटी की बैठक की। घर पर रहकर ही सहरी और तराबी करने की बात तय हुई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मनोज कुमार निवासी किराना गली, मनु गुप्ता निवासी जहानपुर, दयानंद निवासी नई बाजार, हिमांशु गुप्ता निवासी फाटक बाजार, प्रकाश चंद्र निवासी पैगंबरपुर, प्रवीन गुप्ता निवासी किराना गली, स्वामी गोविंद निवासी महाजनी गली, इमरान निवासी मुगलाही , विमलेश कुमार उर्फ डब्बू निवासी कटरा बिंदकी को प्रतिष्ठान खोलने और सामाजिक दूरी बनाए न रखने में रिपोर्ट दर्ज की गई। शांति भंग के मामलों में थाना क्षेत्रों से तीस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 40 वाहन से 46 हजार तीन सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। 39 वाहन का चालान और चार वाहन सीज किए।
विज्ञापन

बैरियर चेकिंग में पिकअप में शराब पकड़ी
फतेहपुर। असोथर पुलिस ने बेसड़ी गांव के मोड़ पर बैरियर में चेकिंग के दौरान पिकअप में लदी शराब पकड़ी है। असोथर थाने के एसआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पिकअप में जगरूप निवासी टिकुरीपुर निवासी असोथर शराब लेकर जा रहा था। तलाशी में दस पेटी शराब बरामद की गई। खागा आबकारी टीम ने प्यारे पासवान, जगरुप पासवान निवासी खैरई को 25 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ पकड़ा
फतेहपुर। असोथर पुलिस ने चोरी बाइक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। असोथर थाने के रिठवां निवासी राजन मिश्रा को चोरी बाइक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। संवाद

दो महिलाओं ने जहर खाया
फतेहपुर। अलग-अलग घटनाओं में घरेलू विवाद में दो महिलाओं ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। असोथर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी फूल कुमार की पत्नी गीता देवी ने घरेेलू विवाद में जहर खाया है। किशनपुर थाने के रामराज की पत्नी श्यामकली देवी ने परिजनों से विवाद के बाद जहर खाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed