फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शार्ट सर्किट की आग से जल गई किसान की गृहस्थी

Thu, 23 Apr 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
other
चौडगरा। कोरसम गांव के धीर का पुरवा में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से एक किसान के घर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जल गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। घटना से परिवार के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

किसान लाल बहादुर लोधी भूमिहीन हैं। वह परिवार के साथ खेत पर गए थे। उनके घर में छप्पर के नीचे बिजली मीटर लगा है। लोगों ने बताया कि मीटर के पास तार में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और छप्पर में आग लग गई। छप्पर धू-धू कर जलने लगा। पोल से घर तक आई केबल भी जल गई। ग्रामीणों ने लाल बहादुर को फोन कर उसके घर में आग लगने की खबर दी। ग्रामीण बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। लालबहादुर ने बताया कि
विज्ञापन

बटाई के खेत लेकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आग लगने से बीस बोझ सरसों, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, साइकिल, कोटेदार से मिला पचास किलो गेहूं, दस किलो चावल, नकदी, घरेलू सामान सब जलकर बर्बाद हो गया। कोरसम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों को सूचना दी गई है। नुकसान के निरीक्षण के लिए लेखपाल को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed