{"_id":"5ea1d6fd8ebc3e90ab20a993","slug":"other-fatehpur-news-knp5567070179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी के संकेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मौसम में एक बार फिर से बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार की सुबह बादलों से आसमान घिर गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान खेत में पकी फसल को समेटने पहुंच गए। हालांकि दोपहर में धूप निकली। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने तीन दिन में बारिश के साथ तेज आंधी के संकेत दिए हैं।
रबी फसल में गेहूं और अरहर के फसल की कटाई का अंतिम समय चल रहा है। किसानों ने गेहूं की फसल को काट कर खेत में इकट्ठा कर रहे हैं। जिन किसानों ने थ्रेशर से कतराई करा ली है, उनके खेत में भूसा लगा हुआ है। आंधी के साथ बारिश हुई तो गेहूं की फसल में किसानों को नुकसान होगा। खेत मेें लगा भूसा भी आंधी में उड़
जाएगा। गुरुवार की सुबह आसमान में बादल को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। वह अपने परिवार के साथ खेत में पहुंचे और कटी पड़ी फसल को समेट कर बोझ बांधने लगे। वहीं जिन किसानों ने पहले से फसल काटकर बोझ बांध दिए थे। वह ट्रैक्टर थे्रशर लेकर मड़ाई कराने में जुट गए। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से रविवार के बीच में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। किसान अपनी फसलों को सुरक्षित कर लें।