{"_id":"5e9de6028ebc3ed5434e0c04","slug":"other-fatehpur-news-knp5562230105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन लघु व सीमांत किसानों के गेहूं की होगी तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन लघु व सीमांत किसानों के गेहूं की होगी तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। क्रय केंद्रों में दो दिन लघु, सीमांत किसानों के गेहूं की तौल होगी। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर मंगलवार और शुक्रवार को इन किसानों के गेहूं की तौल कराई जाएगी। इन दो दिनों में बड़े काश्तकारों के उपज की तौल नहीं होगी। शिकायत के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुबह 10 बजे से किसान यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का अधिकारी मौके पर जाकर हल कराएंगे। हीलाहवाली करने वाले केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
किसान मोबाइल नंबर 8318365583 व 9889003742 पर क्रय केंद्र संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सीमांत किसान - जिनके पास एक हेक्टेयर से कम खेती है।
लघु किसान - जिनके पास दो हेक्टेयर से कम खेती है।
विज्ञापन
किसान मोबाइल नंबर 8318365583 व 9889003742 पर क्रय केंद्र संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सीमांत किसान - जिनके पास एक हेक्टेयर से कम खेती है।
लघु किसान - जिनके पास दो हेक्टेयर से कम खेती है।