{"_id":"5e98a59c8ebc3e6ff06bd142","slug":"other-fatehpur-news-knp5555773172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन से कटकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन से कटकर दो लोगों की मौत
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। फतेहपुर-प्रयागराज रेलवे मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो लोगों की मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों हादसे रेल रूट पर सात किलोमीटर की दूरी पर हुए। शवों की पहचान न होने से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए हैं।
हसवा चौकी क्षेत्र के बक्सपुर गांव किनारे रेलवे लाइन पर करीब 45 साल के एक युवक का शव मिला। उसके सिर में चोट थी। फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि मालगाड़ी के इंजन से एक युवक कट गया है। एसआई हेमेंद्र सिंह ने ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई है। वह नीले रंग की पैंट और सफेद नीले रंग की शर्ट पहने था। उधर, टेक्सारी रेलवे क्रासिंग के पास करीब 55 साल के
एक साधु वेशधारी का शव पुलिस ने बरामद किया। कुछ दूरी पर साइकिल पड़ी थी। रेलवे पटरी किनारे सफेद रंग का पयजामा, भगवा गमछा और कुर्ता पड़ा था। पुलिस ने आत्महत्या अंदेशा जताया है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि दोनों की मौत एक ही इंजन से हुई है। दोनों शवों के पहचान करने की कोशिश की जा रही है।