{"_id":"5e90a84e8ebc3e75e104d39f","slug":"other-fatehpur-news-knp554634316","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बिंदु को लेकर पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बिंदु को लेकर पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमी युगल की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस ने तीसरे दिन हत्या के पहलू को लेकर भी पड़ताल शुरू की। गोली खोजने के लिए पुलिस दोबारा भी क्राइम सीन के लिए घटनास्थल पर दस्तक दे सकती है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह ग्राम पंचायत के एक गांव में सोमवार रात जर्जर कोठरी में प्रेमी युगल से शव बरामद हुए थे। युवक के हाथ की अंगुलियों में फंसा तमंचा मिला था। दोनों के कनपटी में घाव थे। पुलिस वारदात को आत्महत्या मान रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट लगने से मौत होने से सीधे तौर पर मामला हत्या का हो गया। अब पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जांच करना मजबूरी हो गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ चालू की है। गांव के कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क में जुटी है। पोस्टमार्टम में गोलियां न
मिलने की आई सामने बात पुलिस के सामने भी सवाल खड़ा किया है। घटनास्थल पर कहीं पुलिस ने जल्दबाजी तो नहीं की। घटनास्थल की सही पड़ताल के लिए पुलिस सील कोठरी का फिर से दरवाजा खोल सकती है। पुलिस को पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के जवाब का भी इंतजार है। जिसमें पूछा गया है कि चोट गोली से नहीं है तो किस शस्त्र से उस जैसा हमला हो सकता है। डाक्टर टीम की ओर से कोई नया जवाब आने की उम्मीद नहीं है। पैनल डाक्टर खुद की लिखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई बदलाव कर सकते हैं ऐसी संभावनाएं नहीं है। पुलिस के पास विशेषज्ञों की सलाह का ही रास्ता बचता है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है। हत्या और आत्महत्या की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।