{"_id":"5e90a78f8ebc3e78b7131649","slug":"other-fatehpur-news-knp5546329199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे मिलेगी दाल, नहीं आया कोटे में स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे मिलेगी दाल, नहीं आया कोटे में स्टॉक
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ दाल के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कोटेदारों के यहां दाल का स्टॉक अभी तक नहीं पाया है। शासन से तय कार्यक्रम में 15 अप्रैल से वितरण शुरू करना है।
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को दूसरे चरण में मुफ्त राशन वितरण होना है। दाल के लिए कोटेदारों में ऊहापोह की स्थिति बनी है। लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को राशन की कमी न आए, इसके लिए तीन महीना तक मुफ्त चावल व दाल वितरण होना है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुफ्त वितरण के लिए चावल का
आवंटन हो चुका है, लेकिन अभी तक दाल का आवंटन नहीं हुआ है। कोटेदारों को गोदाम से केवल चावल दिया जा रहा है। जिले में पांच लाख दो हजार कार्डधारक हैं। इसमें चार लाख 65 हजार 211 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के 36 हजार 789 कार्ड हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरएफसी प्रयागराज से अनाज का आवंटन होता है। दाल का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है।