फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

लॉकडाउन उल्लघंन में 16 लोगों पर एफआईआर

Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन में उल्लंघन करने वाले 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भीड़ लगाए लोगों को लाठी पटक कर खदेड़ा। जमातियों की मस्जिद, मदरसों में तलाश की गई। मुतवल्लियों को बाहर से आने वालों के बारे में फौरन सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में लाला बाजार के सब्जी दुकानदार रेहान, पक्का तालाब में अशोक कुमार साहू किराना दुकानदार, चौगलिया के फल दुकानदार शमीम अहमद, अशोक नगर में सचिन गुप्ता ज्वैलर्स की दुकानों में पुलिस ने एफआईआर और नोटिस चस्पा की। दुकानदारों को दोबारा दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इलाके में पुलिस ने लॉकडाउन के पालन के लिए एनाउंस किया। नारायणपुरवा में शराब भट्ठी तोड़कर नष्ट कराई। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने ज्वालागंज में शहर के सभी चौकी इंचार्ज बुुलाए। पुलिस फोर्स को लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। उसके बाद होटल डिप्लोमेट, बांबे लॉज की तलाशी ली गई। चौक, आबूनगर, सनगांव इलाकों में मस्जिद, मदरसों में पुलिस पहुंची। मुतवल्लियों से बाहर से आने वालों के बारे में जानकारी ली। आईटीआई रोड में सब्जी मंडी में दुकानदारों को खदेड़ा गया। मंडी में सुबह पहर भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

गाजीपुर एसओ आशीष सिंह ने थानाक्षेत्र के सिमौर निवासी एजाज और जावेद खान के खिलाफ घर के बाहर घूमने पर रिपोर्ट दर्ज की। दो वाहनों को सीज किया। 25 वाहनों का चालान किया। ललौली एसओ प्रदीप यादव ने बहुआ कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी यासीन, नौशाद को दुकान खोलने में पकड़ा। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ललौली के कोरारी रामू उर्फ राममोहन वहिदापुर मोड़ पर दुकान खोलने में पकड़ा गया। थरियांव थानेदार विनोद कुमार ने रामपुर भदोइया गांव निवासी महेश कुमार, राजेंद्र कुमार, जैनुल, दशरथ, इंद्रजीत, वतन के खिलाफ बाहर घूमने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। धाता थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पंजाबी, ननकू, और रमेश, उमेश पक्ष के बीच बंटवारे के विवाद में मारपीट हो गई। थानेदार वीरेंद्र सिंह यादव ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लॉकडाउन के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसवा मदरसा में पुलिस ने की छानबीन
हसवा। हाईवे के ईदगाह परिसर में रविवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम जांच को पहुंची। थारियांव थानेदार विनोद कुमार, हसवा चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद से पूछताछ की। मदरसा आवास पर शिक्षक अब्दुल रसीद का परिवार रहता है। मदरसे में कोई भी जामाती का आना जाना नहीं है। शिक्षक परिवार को कोरोना संक्रमण के चलते परिवार के बाहर न निकलने पुलिस ने निर्देश दिए हैं। थानेदार ने बताया कि कोई भी जमाती मदरसे में आए तो पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed