फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

मनरेगा व श्रमिक मजदूरों के तीन दिन में बनेंगे राशनकार्ड

Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। मनरेगा व श्रमिक मजदूर जिनका पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड नहीं बना है, उन्हें राशन अभी नहीं मिलेगा। पूर्ति विभाग ने ऐसे मजदूरों के राशनकार्ड तीन दिन में बनाने की तैयारी की है। कार्ड बनने के बाद ही इन्हें कोटेदार राशन देगा।
विज्ञापन

दरअसल मनरेगा मजदूरों और आम श्रमिकों को मुफ्त में राशन वितरण सुविधा में भ्रम के चलते विवाद की स्थिति बन रही है। बड़े पैमाने पर लोग मनरेगा जॉबकार्ड और श्रम विभाग का पंजीकरण दिखाकर राशन लेने पहुंच रहे हैं। राशन कार्ड न होने पर कोटेदार उन्हें राशन देने से इंकार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिनके मनरेगा जॉबकार्ड और श्रम पंजीयन प्रमाण पत्र है। वह तीन दिन में राशन कार्ड बनवा लें। ऐसे सभी लाभार्थियों को अपने प्रपत्र अपने कोटेदार अथवा स्थानीय पूर्ति निरीक्षक या फिर कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद तीन दिन में राशन कार्ड बना दिए जाएंगे। बिना राशन कार्ड के मुफ्त राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed