फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आग से जल गई तीन भाइयों की गृहस्थी

Sun, 05 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
other
असोथर (फतेहपुर)। घर में आग लगने से तीन भाइयों की गृहस्थी शनिवार की रात जलकर बर्बाद हो गई। खाने पीने का सामान तक नहीं बचा। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव निवासी सूरजदीन के तीन बेटे बुधराज यादव, बहोरन, चरण एक घर में रहते हैं। तीनों परिवार के लोग गेहूं काटने गए थे। शाम लगभग सात बजे उनके घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता देख परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। गेहूं,चावल, दाल, आटा, लाही, चना, कपड़ा, चारपाई, बिस्तर, भूसा और सात हजार रुपये जल गए। एसओ हेमराज सरोज ने बताया की दमकल को सूचना दी गई थी। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों की मदद से आग बुझा ली गई। दमकल को रास्ते से ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed