{"_id":"5e89ff268ebc3e76b006720e","slug":"other-fatehpur-news-knp5538744108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संग आए आप, दस परिवारों को मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संग आए आप, दस परिवारों को मिला राशन
विज्ञापन
other
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक अनाज सामग्री पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर कई समाजसेवी सामने आए हैं। मुहिम के पहले दिन यूथ आईकॉन व होम्यो चिकित्सक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पहल की। इनके सहयोग से अयोध्या कुटी के पास अहमदगंज में दस जरूरतमंदों को लाभान्वित किया गया।
इस पुनीत कार्य में कोई भी दानवीर समाजसेवी शामिल हो सकता है। रविवार की सुबह 11 बजे अयोध्या कुटी परिसर में अहमदगंज के दस जरूरतमंदों निशा खान, शनि, बउवा, वासु, उर्मिला, नीता, माया देवी, नीलम, सरवरी व रुखसाना को अनाज सामग्री के पैकेट दिए गए। इसमें आटा, दाल, चावल, हल्दी, आलू, टमाटर, नमक, बिस्कुट व ब्रेड रहा। यह सभी परिवार ऐसे हैं, जिनका सहारा प्रतिदिन कमाना व प्रतिदिन खाना है। लॉकडाउन के चलते कहीं काम पर नहीं निकल पा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में श्री बिहारीजी मोटेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य विमलकांत त्रिपाठी, राजेंद्र साहू व सुनील जोशी ने भी सहयोग किया। अनाज का दान व वितरण कर आप भी मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
समाजसेवी दानवीर खाद्य सामग्री के पैकेट पटेल नगर चौराहा आईटीआई रोड पर स्थित अमर उजाला कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक किसी भी समय दे सकते हैं। इससे प्रतिदिन जरूरतमंदों की संख्या व वितरण का समय निर्धारित करने में सहायता होगी। सोमवार को रोटीघर संचालिका स्मिता सिंह ने अनाज के पैकेट व सहयोगियों के जरिए मुहिम का हिस्सा बनने की सहमति दी है।
विज्ञापन
- सहयोग के लिए आप सभी मोबाइल नंबर 9675897554 पर बात या व्हाट्सऐप मैसेज कर मुहिम में शामिल हो सकते हैं।