फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ना चेहरे पर मॉस्क और ना हाथ में ग्लब्स

Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन मुहैया कराने के लिए बने सामुदायिक किचन में अनदेखी नजर आई। जिला मुख्यालय के इस किचन में काम करने वालों ने ना तो मॉस्क पहन रखा था और ना ही हाथ में ग्लब्स थे। किचन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में मजलूम और मजबूर तबके के लिए प्रशासन ने सामुदयिक किचन शुरू किए हैं। बिंदकी, खागा और शहर में इनका संचालन हो रहा है। दो दिन पहले तक डाक बंगला में चलने वाले सामुदायिक किचन को सदर तहसील पहुंचा दिया गया लेकिन यहां पर प्रशासनिक अनदेखी साफ नजर आई। इस किचन में 12 लोग लगाए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर यहां पर सीताफल की सब्जी काटी जा रही थी और पूरी, रोटी
विज्ञापन

बेलने को लोई तैयार की जा रही थीं। एक महिला इस काम को अंजाम दे रही थी। पहले कमरे में मौजूद चार लोगों में किसी के चेहरे पर मॉस्क नहीं था। हाथ भी ग्लब्स भी नहीं थे। ऐसा ही अंदर के कमरे में जल रहे चूल्हा के पास नजर आया। खाना पकाने वाला भी नंगे हाथ था और चेहरा भी मास्क से खाली। यहीं की व्यवस्था में लगाए गए लेखपाल चिंतारमण पांडेय ने बताया कि सभी को मॉस्क और ग्लब्स दिए जा चुके हैं। कुछ ने उतार कर रख लिए हैं। मानक और सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। सदर तहसील के सामुदायिक किचन में एक तश्तरी में दाल रखी थी। पूछने पर लेखपाल ने बताया कि यह दाल यहां काम करने वालों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed