फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तीसरे दिन उतराया शव, सीमा विवाद में तीन घंटे बाद निकाला

Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
other
जाफरगंज(फतेहपुर)। यमुना नदी में बुधवार को संदिग्ध हालात में डूबे युवक का शव तीसरे दिन उतराता दिखा। सीमा विवाद के चलते शव तीन घंटे नदी में उतराता रहा। बांदा सीमा में शव होने की बात कह जाफरगंज पुलिस ने शव उठाने से मना कर दिया। उधर, बांदा पुलिस भी सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में एडीजी के आदेश पर जाफरगंज पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र बरवा गांव निवासी राजबहादुर के बेटे कृष्णेंद्र सिंह(26) बुधवार को साथी मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू (पुत्र अनिल कुमार ग्राम पलिया थाना बांगरमऊ उन्नाव), विमलेश यादव पुत्र गारभ यादव (निवासी नंगली पुरवा थाना कोतवाली कन्नौज) समेत पांच साथियों संग यमुना नहाने गया था। उसकी संदिग्ध हालात में डूब गया था। बडे़ भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर जाफरगंज थाने में गुरुवार को मानवेंद्र, विमलेश के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को शुक्रवार सुबह यमुना में शव उतराने की खबर मिली। जाफरगंज
विज्ञापन

थानेदार राकेश कुमार सिंह और बांदा के जसपुरा एसओ आलोक सिंह पहुंचे। जाफरगंज पुलिस ने यमुना नदी के गलौली घाट जिला बांदा के पास कृष्णेंद्र का शव मिलने की बात कही। उधर, जसपुरा एसओ ने जाफगंज सीमा में शव होना बताया। इसी बात पर तीन घंटे तक सीमा विवाद चला। यमुना में ही शव उतराता रहा। दोनों थानेदारों ने अपने जिलों के एसपी से बात की। यमुना सीमांकन की बात पर पैलानी एसडीएम राकेश कुमार, बिंदकी एसडीएम प्रहलाद सिंह और दोनों थानों के प्रभारियों ने बात की। एडीजी के आदेश पर थानेदार राकेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानेदार ने बताया कि जसपुरा पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवा गांव के कृष्णेंद्र अक्सर मऊदेव स्थित मोनू के शराब ठेके में बैठकर खाते पीते थे। उनकी बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। कृष्णेंद्र के भाई अरविंद ने बताया कि रुपयों का लेनदेन भी हो गया था। इसी वजह से भाई की हत्या की गई है। शव मिलने से पत्नी मेनिका और उसकी बेटियों शुभी, गौरी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed