फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

कृषि, खाद की दुकानों से हटाया गया प्रतिबंध

Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। किसानों की खेतीबाड़ी प्रभावित न हो और अनाज की कमी न आए, इसके लिए खाद, बीज और अनाज ढुलाई के वाहनों से रोक हटा ली गई है। इससे जुड़े वाहन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। साथ ही किसान फसलों की बुआई और पकी फसलों की कटाई कर सकेंगे, लेकिन मॉस्क लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर राजकीय बीज भंडार, सहकारी समिति और प्राइवेट बीज, खाद की दुकानों को खोली जाएंगी। इस समय जायद की फसल में मूंग, उर्द, ज्वार, बाजरा, हरा चारा, सब्जी की बुआई का समय है। किसानों के खेत में गेहूं की फसल भी पक गई हैं। सही समय पर कटाई का काम पूरा जाए। इसके लिए श्रमिकों को काम करने पर छूट दी जा रही है। साथ ही सहकारी समिति, खाद-बीज की दुकानों से प्रतिबंध हटा लिया गया है। इसके अलावा गेहूं, आटा, चावल, दाल, सब्जी को डोर स्टेप (मंडियों) तक पहुंचाने के लिए ढुलाई वाले वाहनों को संचालित करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

मंडी समिति को दिए गए निर्देश
फतेहपुर। सब्जी और गल्ला मंडी में भीड़ न हो, इसके लिए मंडी सचिवों को निर्देश जारी किया गया है। मंडी समिति की दुकान व चबूतरों के सामने चिह्न बनाया जाए ताकि सब्जी व अनाज बेचने व खरीदने वालों के बीच दूरी बनी रहे। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कम से कम एक मीटर की दूरी पर रखा जाए। आढ़ती व व्यापारी कोरोना सुरक्षा को लेकर मास्क लगाएं। साथ ही थोक व्यापारियों को सैनेटाइजर रखने को कहा गया है। इसका उपयोग खुद करें और मंडी के श्रमिक, खरीदने वाले व्यापारी को कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी का काम प्रभावित न हो। इसके लिए खाद, बीज और फसल कटाई वाली मशीनों से प्रतिबंध हटाया गया है। ब्लाक स्तरीय राजकीय बीज भंडार और साधन सहकारी समितियों में संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी लिखा दिए गए हैं। जिन किसानों को कोई दिक्कत हो रही है। वह वहीं से मोबाइल पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed