फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बीडीसी के दुष्कर्म करने से क्षुब्ध विवाहिता ने जान दी

Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
other
जाफरगंज (फतेहपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक विवाहिता (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने एक बीडीसी सदस्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मायके पक्ष की शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बीडीसी सदस्य फरार है।
विज्ञापन

मामला एक निषाद परिवार का है। विवाहिता का मायका बांदा जिले के पैलानी थानाक्षेत्र के एक गांव में हैं। शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति गोवा में प्राइवेट नौकरी करता है। होली के समय गांव आया था। पांच दिन पहले परिजनों ने विवाहिता को एक बीडीसी सदस्य के साथ देख लिया था। पति ने बताया कि रविवार की रात दूसरी मंजिल पर वह पत्नी और बेटी के साथ सोया था। काफी देर तक पत्नी को समझाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन

सुबह नींद खुली तो पत्नी को छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटकते देखा। युवती के पिता और पुलिस कर्मी पहुंचे। महिला सिपाही ने विवाहिता के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में बीडीसी सदस्य पर चार महीने से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। लिखा है कि गर्भवती होने के कारण आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विवाहिता के पिता ने ससुराली जनों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने, शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। तहसीलदार बिंदकी गणेश सिंह के शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह तहरीर देंगे। फिलहाल शिकायत के आधार पर पति को हिरासत में ले लिया गया है। सुसाइड नोट को एक्सपर्ट जांच के लिए भेजा जा रहा है। बीडीसी सदस्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed